विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2018)
संस्था द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2018 को ग्राम-पंचायत बांझापाली ग्राम
-
बांझापाली विकासखण्ड सरायपाली
,
जिला
-
महासमुंद में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार रैली का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम के सचिव एवं समस्त ग्रामवासी की सहभागिता रही। आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार हेतु आमजन को जानकारी प्रदान की गई साथ ही पर्यावरण सुधार में वृक्षो के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण किये जाने तथा वृक्षारोपण किये जाने तथा वृक्षो की कटाई न किये जाने हेतु अपील किया गया। पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति एवं उसका विश्व के भविष्य का प्रभाव के बारे में बताया गया कि पर्यावरण है तो हमारा जीवन है पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी नही कि जा सकती। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री भरत लाल साहू द्वारा वृक्षारोपण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा ग्रामवासीयों ने वृक्षारोपण किया तथा सकंल्प लिया कि हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करेगे
,
हमारे गांव तथा आसपास के स्थान को भी हरियाली बनाये। ग्रामवासियो के सहयोग से वृक्षारोपण कार्य संपादित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Photo Gallery

Click Here
Video Gallery

Click Here